Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 06 Apr, 2019 02:31 PM
लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। हालांकि भोपाल बीजेपी का गढ़ है। इसलिए भोपाल से चुनाव लड़ना एक बड़ी चुनौती भी है। बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। इस सीट को लेकर पार्टी में घमासान जारी...
भोपाल: लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। हालांकि भोपाल बीजेपी का गढ़ है। इसलिए भोपाल से चुनाव लड़ना एक बड़ी चुनौती भी है। बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। इस सीट को लेकर पार्टी में घमासान जारी है। बीजेपी दिग्गी के खिलाफ किसी बड़े चेहरे को उतारने की फिराक में है। इसी कड़ी में भोपाल से बीजेपी सांसद आलोक संजर ने उम्मीदवार को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दिग्विजय के सामने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम की वकालत की है।
दरअसल, अलोक संजर ने कहा कि, 'मैंने कभी अपने नाम के बारे में चिंता नहीं की। मेरे सामने कमल है। बीजेपी चुनाव जीतेगी। दिग्विजय सिंह को कमल हराएगा। शिवराज सिंह चौहान जन जन के नेता हैं, मामा हैं।वो राजनीति के उच्च शिखर पर हैं। उनका आना हम सबका सौभाग्य होगा।' वहीं उन्होंने सारा फैसला पार्टी पर छोड़ते हुए कहा कि पार्टी संगठन जो भी फ़ैसला करे लेकिन मेरी नजर में शिवराज सिंह चौहान सर्वोपरि हैं।