शिवराज का सवाल-असली मुख्यमंत्री कौन, कमलनाथ या दिग्विजय!

Edited By suman, Updated: 22 Jan, 2019 06:04 PM

shivraj s question who is the real chief minister

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, ''प्रदेश में यह समझ में नहीं आ रहा है कि असली मुख्यमंत्री कौन है। कोई भी सवाल मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा जाता है और उत्तर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देते...

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, 'प्रदेश में यह समझ में नहीं आ रहा है कि असली मुख्यमंत्री कौन है। कोई भी सवाल मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा जाता है और उत्तर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह असमंजस पैदा हो गया है कि प्रदेश के असली मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं या दिग्विजय सिंह।
 

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने पूरी सरकार पर कब्जा कर प्रशासन को अपने हाथ में ले लिया है'। शिवराज ने आगे कहा कि, 'कई जगह BJP बहुत कम अंतर से हारी है। इस तरह की‘अधूरी' सरकार भाजपा भी बना सकती थी, किंतु स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अनुयायी होने के कारण भाजपा खरीद-फरोख्त की नीति पर नहीं चली'। भाजपा जब भी सरकार बनाएगी पूर्ण बहुमत से बनाएगी'। उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी लोकप्रियता साबित कर देगी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!