Edited By Jagdev Singh, Updated: 19 Mar, 2020 07:02 PM
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल फ्लोर टेस्ट के जरिए राज्य की कमलनाथ सरकार को बहुमत साबित करने वाले आदेश पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कहा है कि सत्यमेव...
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल फ्लोर टेस्ट के जरिए राज्य की कमलनाथ सरकार को बहुमत साबित करने वाले आदेश पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कहा है कि सत्यमेव जयते!
कल फ्लोर टेस्ट के जरिए मध्य प्रदेश को एक नई सरकार मिलेगी। जनता की आहें कमलनाथ सरकार को ले डूबेंगी। प्रदेश की करोड़ों करोड़ जनता की दुआएं और आशीर्वाद आज हमारे साथ है। कल फ्लोर टेस्ट में इस कांग्रेस की सरकार की पराजय होगी और नई सरकार बनने का रास्ता साफ होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय का शीश झुकाकर स्वागत करते हैं। कल दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा। अल्पमत की सरकार प्रदेश में नियुक्तियाँ और तबादले कर रही है। प्रशासनिक अराजकता की भी अति हो गई थी।
शिवराज सिंह ने कहा कि आज ऐसे ही अन्याय की पराजय हुई है। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र का मजाक बना कर रख दिया था! वल्लभ भवन को दलालों के अड्डा बना दिया था। शराब माफिया, रेत और परिवहन माफिया हावी हो रहे थे। कानून और व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई थी।