राजगढ़ थप्पड़ कांड की DM-SDM पर गिरी गाज, शिवराज सरकार ने पद से हटाया

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2020 09:57 AM

shivraj sarkar removed from the post of rajgarh slap case

सत्ता संभालने के महज 24 घंटे के अंदर ही सीएम शिवराज सिंह एक्शन मोड में दिख रहे है। उन्होंने थप्पड़कांड से सुर्खियों में आई राजगढ़ की जिलाधिकारी निधि निवेेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटा दिया है। यह दोनों ही अधिकारी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)...

भोपाल(इजहार हसन खान): सत्ता संभालने के महज 24 घंटे के अंदर ही सीएम शिवराज सिंह एक्शन मोड में दिख रहे है। उन्होंने थप्पड़कांड से सुर्खियों में आई राजगढ़ की जिलाधिकारी निधि निवेेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटा दिया है। यह दोनों ही अधिकारी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) समर्थन में रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता को थप्पड़ जड़ने से विवाद से घिर गई थी।


PunjabKesari

दरअसल, राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के पक्ष में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे तो दोनों अधिकारियों ने ना केवल रैली निकालने से रोका, बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी की थी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस को लगातार घेरा था। भाजपा ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए। तब शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे गोपाल भार्गव और पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भी राजगढ़ गए थे। निधि निवेदिता और प्रिया वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की गई थी। दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेताओं ने राजगढ़ पहुंचकर प्रदर्शन किया था। भाजपा के नेता दोनों अधिकारियों को तत्काल पद से हटाने की मांग कर रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!