Edited By Prashar, Updated: 19 Jul, 2018 11:13 AM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान विंध्य के दो कांग्रेस विधायकों पर जमकर हमला बोला। यहां उन्होंने अपने संबोधन में विधानसभा उपाध्यक्ष और अमरपाटन से विधायक राजेंद्र सिंह को भ्रष्टाचारी बताते हुए ईओडब्ल्यू में मामला विचाराधीन...
सतना : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान विंध्य के दो कांग्रेस विधायकों पर जमकर हमला बोला। यहां उन्होंने अपने संबोधन में विधानसभा उपाध्यक्ष और अमरपाटन से विधायक राजेंद्र सिंह को भ्रष्टाचारी बताते हुए ईओडब्ल्यू में मामला विचाराधीन होने की बात कही। सीएम के इस बयान के बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि विधायक राजेंद्र सिंह प्रदेश विधानसभा में एक संवैधानिक पद पर आसीन है।
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पर अपनी मां को घर से निकालने को लेकर निजी हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किसान की बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं कि प्याज और भिंडी कहां और कैसे उगाई जाती है।
शिवराज के भाषण में तीखे तेवर अपनाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए चौथी बार भी शिवराज प्रदेश में सरकार बनाने का सपना संजोए हुए हैं।