Edited By Devendra Singh, Updated: 11 Jul, 2022 05:46 PM
सीएम शिवराज ने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के लिए आष्टा में जनसभा करके वोट मांगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आष्टा को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया।
धर्मेंद्र राय (आष्टा): मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) ने रविवार को आष्टा पहुंचकर भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगे। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए आष्टा (shivraj singh in astha) की जनता से सभी 18 वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों की जिताने की अपील करते हुए आष्टा को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा भी किया।
आष्टा में मुख्यमंत्री का स्वागत
तय समय अनुसार सीएम शिवराज का हेलीकॉप्टर दोपहर 3.30 बजे शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के मैदान पर बने हैलीपेड पर उतरा। वहां मुख्यमंत्री की अगुवाई विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने की। इसके बाद मुख्यमंत्री कार में सवार होकर सभा स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (most welcome shivraj singh toward bjp workers) का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। कार में सवार सीएम शिवराज कॉलोनी चौराहा स्थित सभा स्थल पहुंचे। यहां पर पार्टी के सभी 18 पार्षद पदों के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आष्टा की जनता ने नगरपालिका (astha nagar palika) के पिछले कार्यकाल में पानी के लिए मांगे थे, मैंने रुपये दिए, मैंने जो रुपये आष्टा नगरपालिका के विकास के लिए, पानी के लिए दिए थे, कांग्रेस (congress) की सरकार ने सब बर्बाद कर दिया।
अब भाजपा ने जारी किया संकल्प: एमपी सीएम
सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आष्टा नगरपालिका (astha nagar palika) के भाजपा का संकल्प पत्र (manifesto of bjp) भी जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) ने मौजूद जनता से नगरपालिका में भाजपा की सरकार (bjp government) बनाने की अपील करते हुए आष्टा को स्मार्ट सिटी (cm promise astha smart city) बनाने का वादा भी किया।
विकास के लिए भाजपा की सरकार 'जरूरी': शिवराज सिंह चौहान
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आष्टा में विकास के लिए नगरपालिका में भाजपा की नगर सरकार का होना जरूरी है। इस तरह स्थानीय नगर सरकार से लेकर प्रदेश व देश की सरकार तक की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सकेगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की मतदाताओं से अपील की है।