Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 14 Nov, 2018 06:41 PM
प्रदेश में चुनाव प्रचार बड़े जोर-शोर से हो रहा है। पार्टियों के सभी दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं। जगह- जगह जनसभाए करके जनता को लुभा रहे हैं। इसी के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के...
भोपाल: प्रदेश में चुनाव प्रचार बड़े जोर-शोर से हो रहा है। पार्टियों के सभी दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं। जगह- जगह जनसभाए करके जनता को लुभा रहे हैं। इसी के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए हाटपिप्लीया पंहुचे।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मेला ग्राउंड पर किया गया था। जहां उन्होंने सी एम पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार का लोग विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि लोगो ने बोर्ड लगा दिया है रोड नही तो वोट नहीं। उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो हम यहां अमेरिका से अच्छी सड़के बनाएंगे। सिंधिया ने मुख्यमंत्री सड़क योजना को मुख्यमंत्री बेशरम सड़क योजना बताया।
इस दौरान सिंधिया ने मीडिया से चर्चा में शिवराज की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में रोड नहीं है ,अस्पताल नहीं है ,डाक्टर नहीं है और भी कई सुविधाओं की कमी है। शिवराज सरकार को खत्म कर देंगे यहां कांग्रेस की सरकार लाएंगे जो किसानों की सरकार होगी ,आमजन की सरकार होगी ,युवाओ को रोजगार देने वाली सरकार होगी।