सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो भेजी गई जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Edited By meena, Updated: 07 Oct, 2026 09:23 PM

social media influencer akanksha toppo sent to jail court rejects bail plea

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले आकांक्षा टोप्पो और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था...

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी करने के आरोप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को आज गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया है। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले आकांक्षा टोप्पो और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। आकांक्षा पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी करने का आरोप है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की शिकायत सामने आई थी। अपराध दर्ज होने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आकांक्षा को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इससे पहले भी सीतापुर थाने में अपराध दर्ज हो चुका है। उस प्रकरण में पुलिस ने उसे थाने से ही चेकलिस्ट पर छोड़ दिया था।  इस बीच आकांक्षा टोप्पो की रिपोटर् पर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धीरज सिंह के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। धीरज सिंह पर आकांक्षा को धमकाने और उसकी कार का पीछा करने के आरोप हैं। पुलिस ने इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई हैं। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!