Edited By suman, Updated: 22 Jul, 2018 06:40 PM
नगर निगम के ट्रैक्टर में मांस मिलने पर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ता गौ मांस होने की बात पर मानस भवन के सामने कचरा डंपिग यार्ड के सामने प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान शहर से कचरा लेकर आने वाहनों को सात घंटे तक यार्ड के सामने रोके रखा। मौके पर...
रीवा : नगर निगम के ट्रैक्टर में मांस मिलने पर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ता गौ मांस होने की बात पर मानस भवन के सामने कचरा डंपिग यार्ड के सामने प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान शहर से कचरा लेकर आने वाहनों को सात घंटे तक यार्ड के सामने रोके रखा। जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने कार्यकर्ताओं की महापौर से फोन पर बात करवाई। इसके बाद दोपहर 130 बजे कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। कचरा वाहन रोकने से शहर में कचरा कलेक्शन की व्यवस्था गड़बड़ा गई।कोष्ठा के पास नगर निगम के वाहन में दो बोरी मांस मिला था। इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी सिविल लाइन थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे। शनिवार सुबह बजरंग दल के कार्यकताओं ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सुबह नगर निगम के अधिकारी पहुंचे तो उन्हें वापस कर दिया। दोपहर में तहसीलदार ने पहुंचकर जांच कराने व महापौर से मिलने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
कोष्ठा में काटे जा रहे गौ वंश
बजरंग दल के कार्यकताओं ने आरोप लगाया कि शहर के कचरा कलेक्शन प्वाइंट कोष्ठा में बड़े स्तर पर गौ वंश काटकर नगर निगम के वाहन में परिवहन किया जा रहा है। नियमानुसार मृत गायों को नगर निगम को गड्डे खोदकर उसमें डालना है लेकिन इसके बावजूद चमड़ा और मांस निकालकर बेचा जा रहा है। इसमें नगर निगम के कर्मचारी शामिल हैं।