Edited By meena, Updated: 22 Apr, 2021 03:59 PM
इंदौर में जिला प्रशासन ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएं। इसी को देखते हुए 21 तारीख से लगातार इंदौर के सभी पुलिस अधिकारी एसपी महेशचंद जैन सड़कों पर नजर आ रहे हैं। वही शहर के मुख्य...
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में जिला प्रशासन ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएं। इसी को देखते हुए 21 तारीख से लगातार इंदौर के सभी पुलिस अधिकारी एसपी महेशचंद जैन सड़कों पर नजर आ रहे हैं। वही शहर के मुख्य चौराहे पर बेरिकेटिंग कर लोगों से उठक बैठक के साथ डंडों से पिटाई कर कार्यवाही की जा रही है।
इंदौर शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमन को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन को जनता कर्फ्यू में तब्दील कर सख्ती बढ़ा दी है। इसके लिए देर रात इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर सभी आला अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जहां आदेश का पालन करते हुए शहर में गुरुवार की सुबह से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सड़कों पर मोर्चा संभालते हुए अपने घरों से बाहर बेवजह घूमने निकल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी महेशचंद जैन ने करीब 100 से अधिक लोगों को आस्थाई जेल भेज दिया।
वही एसपी ने बेवजह घूमने वालों को फटकार लगाई और डंडों से पिटाई कर हल्के बल का भी प्रयोग किया। वहीं एसपी ने जो लोग कारों में बेवजह घूमते हुए दिखाई दिए उनकी कारों की हवा भी निकाली गई। एसपी ने कहा कि सख्ती से अब हर दिन जनता कर्फ्यू का पालन करवाया जाएगा ताकि जनता कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को सबक मिल सके।