राजशाही पोशाक में शमी पुजा में शामिल हुए सिंधिया, दी दशहरे की शुभकामनाएं

Edited By Vikas kumar, Updated: 19 Oct, 2018 02:01 PM

shindi puja in rajshahi costume scindia best wishes of the dussehra

देश में राजाओं का युग भले ही खत्म हो गया हो लेकिन, राजघरानों की राजशाही आज भी चालू है, जिसका सबूत मिलता है प्रदेश के ग्वालियर में, यहां आज भी सिंधिया राजवंश प्रमुख दशहरे पर श...

ग्वालियर: देश में राजाओं का युग भले ही खत्म हो गया हो लेकिन, राजघरानों की राजशाही आज भी चालू है, जिसका सबूत मिलता है प्रदेश के ग्वालियर में, यहां आज भी सिंधिया राजवंश प्रमुख दशहरे पर शमी पूजन करते हैं और, जनता को शुभकामनायें भी देते हैं। जिसे देखकर एसा प्रतीत ही नहीं होता है कि, देश से राजशाही खत्म हो गई है।

PunjabKesari
 
कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने राजघराने के मुखिया हैं, वे दशहरे में होने वाली शमी पूजा में शामिल होने ग्वालियर आए थे, जहां वे अपनी राजनीतिक पोशाक न पहनकर राजशाही पोशाक पहने हुए थे। शाही शेरवानी, सर में पगड़ी और हाथ में तलवार लिए वे एक राजा के समान दिख रहे थे। शाम को वे मांडरे की माता के नीचे स्थित चबूतरे पर पहुंचे। यहाँ पहले से मौजूद मराठा सरदारों ने पारंपरिक ढंग से उन्हें कोर्निश किया। जिसके बाद राज पुरोहितों ने सिंधिया से शमी के पेड़ का पूजन कराया। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने परंपरा के मुताबिक जैसे ही तलवार से पेड़ की पत्तियों को छुआ वैसे ही जनता में शमी पत्र लूटने की होड़ मच गई। उसके बाद सिंधिया ने सभी नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!