कांग्रेस प्रत्याशियों से सिंधिया ने कहा, 'अब परिवर्तन के लिए पूरी ताकत से जुट जाओ'

Edited By suman, Updated: 04 Nov, 2018 10:35 AM

speaking from the congress candidates scindia said

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है| लम्बे समय से पार्टी में प्रत्याशी चयन की कवायद चल रही थी।  इस बीच राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली तक दावेदार जमे हुए थे। एक एक सीट पर कई कई दावेदार टिकट के लिए जोर लगा रहे थे| हालांकि...

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है| लम्बे समय से पार्टी में प्रत्याशी चयन की कवायद चल रही थी।  इस बीच राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली तक दावेदार जमे हुए थे। एक एक सीट पर कई कई दावेदार टिकट के लिए जोर लगा रहे थे| हालांकि प्रत्याशियों की सूची में बड़े नेताओं के समर्थकों को तरजीह मिली है। सभी बड़े नेताओं के ख़ास को बराबर मौका मिला है, सूची में पैराशूट उम्मीदवार और भाई भतीजावाद भी देखने को मिल रहा है।  एक ही परिवार और रिश्तेदार नेता टिकट प्राप्त करने में सफल हुए हैं।  वहीं कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी है और पूरी ताकत से जुट जाने को कहा है| 

PunjabKesari
 

15 साल से सत्ता से बेदखल कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है, लेकिन आपसी मतभेद, गुटबाजी हमेशा पार्टी की जीत का रोड़ा बनती है। हाल ही में दो दिग्गज नेताओं के झगडे की खबर के बीच अब सिंधिया ने कार्यकर्तों को जी जान से जीत के लिए जुट जाने की अपील की है।  उन्होंने प्रत्याशी सूची जारी होने पर ट्वीट करते हुए लिखा है "मप्र कांग्रेस के सभी घोषित उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं। आप सभी अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत व समर्पण से जाँबाज़ कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का झंडा फहराने व प्रदेश में परिवर्तन के लिए जुट जाए"।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!