Edited By meena, Updated: 14 Dec, 2019 12:47 PM
आज कांग्रेस दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ ''भारत बचाओ'' रैली कर रही है। इस महा रैली के लिए मध्यप्रदेश से नेताओं-कार्यकर्ताओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है। इसमें सीएम कमलनाथ, उनके मंत्री, सांसद, विधायक...
भोपाल: आज कांग्रेस दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ 'भारत बचाओ' रैली कर रही है। इस महा रैली के लिए मध्यप्रदेश से नेताओं-कार्यकर्ताओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है। इसमें सीएम कमलनाथ, उनके मंत्री, सांसद, विधायक और पूरी पीसीसी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में मध्यप्रदेश 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इस महारैली के लिए सीएम कमलनाथ पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। जबकि क्षेत्रीय विधायक और मंत्री पी सी शर्मा कार्यकर्ता की पूरी टीम लेकर इसी ट्रेन से रवाना हुए। कई अन्य कार्यकर्ता रास्ते में सवार होंगे।
कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों से जुड़े मुद्दों के ख़िलाफ आवाज उठाई जा रही है। रैली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।