Edited By meena, Updated: 28 Oct, 2026 06:37 PM

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत उज्जैन ग्रामीण, रतलाम और भिंड...
भोपाल : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत उज्जैन ग्रामीण, रतलाम और भिंड जिले में नए जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को प्रदेश में किसान मोर्चा के संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भाजपा लगातार संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में किसान मोर्चा के जिला स्तर पर नेतृत्व को लेकर यह घोषणा की गई है। नए जिला अध्यक्षों के सामने किसानों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने, केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने की जिम्मेदारी होगी।
