युवती ने की आत्महत्या, सहेली व उसकी बहन को 4 साल कैद

Edited By suman, Updated: 11 Jul, 2018 05:09 PM

suicide saheli and her sister imprisoned for four years

दोपहिया वाहन ट्रांसफर नहीं करने के कारण एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने उसकी सहेली व उसकी तीन बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। मामले में मंगलवार को कोर्ट ने सहेली व उसकी एक बहन को चार...

उज्जैन : दोपहिया वाहन ट्रांसफर नहीं करने के कारण एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने उसकी सहेली व उसकी तीन बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। मामले में मंगलवार को कोर्ट ने सहेली व उसकी एक बहन को चार साल कैद व एक हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं दो आरोपितों को बरी कर दिया

यह है पूरा मामला
हीरामिल की चाल निवासी वर्षा कुशवाह की दोस्ती शास्त्री नगर निवासी दीपा से थी। दीपा ने दोपहिया वाहन खरीदा था। इसे चलाने के लिए वर्षा को दिया था। वाहन से दुर्घटना होने पर वर्षा के भाई विक्रमसिंह के दोस्त दीपक डागर की मौत हो गई थी। एक्सीडेंट क्लेम लेने के लिए विक्रमसिंह अपनी बहन वर्षा को दीपा से वाहन अपने नाम ट्रांसफर करने के लिए कहने लगा। 19 मई 2015 को वर्षा अपनी सहेली दीपा के घर शास्त्री नगर गई थी।

वाहन ट्रांसफर नहीं करने पर वर्षा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। विक्रमसिंह की शिकायत पर देवासगेट पुलिस ने दीपा और उसकी तीन बहन कविता, ममता व अनिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। मंगलवार को कोर्ट ने दीपा व उसकी बहन कविता को 4 साल कैद व एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा ममता व अनिता को बरी करने के आदेश जारी कर दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!