शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी का आना सौभाग्य की बात- सुरेश पचौरी

Edited By suman, Updated: 16 Dec, 2018 04:27 PM

suresh pachauri says sonia gandhi s coming to take oath

मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ की ताजपोशी की तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी भोपाल में 17 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस भव्य बनाने में जुट गई है। इसमें ना सिर्फ विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे, बल्कि अब संप्रग...

भोपाल: मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ की ताजपोशी की तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी भोपाल में 17 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस भव्य बनाने में जुट गई है। इसमें ना सिर्फ विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे, बल्कि अब संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे। इसके अलावा गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे।

PunjabKesari

सोनिया गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि 'सोनिया गांधी का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है'। उन्होंने कहा कि 'कमलनाथ एक बेहतरीन मुख्यमंत्री साबित होंगे। वहीं प्रदेश में अफसरों के तबादले पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है'।

PunjabKesari


शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शिरकत करेंगे. कांग्रेस कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के बहाने महागठबंधन की ताकत दिखाना चाहती है। इसमें ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ 17 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे भेल के जंबूरी मैदान पर मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके अलावा कमलनाथ के मंत्रियों के नाम पर मंथन शुरू हो गया है। हालांकि उस दिन सिर्फ कमलनाथ ही शपथ लेंगे। बाकी मंत्रियों को शपथ के लिए इंतजार करना होगा। नए मंत्रिमंडल की बाद में शपथ होगी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!