Edited By meena, Updated: 17 Mar, 2020 02:33 PM
कोरोना वायरस को लेकर देश भर में दहशत फैली हुई है। वही महू में पिछले दिनों इंडोनेशिया से लौटी नवविवाहिता को कोराना के लक्षण के चलते सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हैरानी की बात यह रही कि बिना जांच करवाए ही महिला रविवार सुबह...
इंदौर(गौरव कंछल): कोरोना वायरस को लेकर देश भर में दहशत फैली हुई है। वही महू में पिछले दिनों इंडोनेशिया से लौटी नवविवाहिता को कोराना के लक्षण के चलते सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हैरानी की बात यह रही कि बिना जांच करवाए ही महिला रविवार सुबह वहां से अपने घर चले गई और अपनी मर्जी से ही रात को वापस अस्पताल लौट आई।
सवालों के घेरे में अस्पताल प्रबंधन
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर रखी है, लेकिन कोरोना इस संदिग्ध मरीज महिला को लेकर बड़ी लापरवाही देखने को मिली। अस्पताल में महिला के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई और दिन भर महिला से 15 से 20 लोग आकर मिल रहे हैं। इससे भी हैरान कर देने वाली बड़ी बात यह है कि यदि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो क्या अस्पताल प्रबंधन उसके परिजनों को ढूंढ कर जांच करवा पाएगा या नहीं।