Edited By meena, Updated: 10 Jul, 2019 02:24 PM
मध्य प्रदेश के मंदसौर में लोकायुक्त पुलिस टीम ने अकाउंटेंट अजय चौरसिया को महिला डॉक्टर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल अकाउंटेंट महिला डॉक्टर से उनके मातृत्व अवकाश जारी करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत...
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में लोकायुक्त पुलिस टीम ने अकाउंटेंट अजय चौरसिया को महिला डॉक्टर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल अकाउंटेंट महिला डॉक्टर से उनके मातृत्व अवकाश जारी करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत महिला डॉक्टर ने लोकायुक्त को दी।
डॉक्टर ने अप्रैल में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। लेकिन इसके बावजूद भी वेतन जारी नहीं हुआ। बाद में डॉक्टर ने लोकायुक्त में शिकायत की। बता दें कि डॉ शोभा ने सितंबर 2018 से 17 मार्च 2019 तक 6 महीने का मातृत्व अवकाश लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने उनका करीब 3 लाख रूपए का वेतन जारी नहीं किया। वहीं सीएमएचओ कार्यालय के अकाउंटेंट अजय चौरसिया को महिला चिकित्सक के मातृत्व अवकाश का वेतन जारी करने के लिए 3500 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। जिसके बाद महिला डॉक्टर ने लोकायुक्त पुलिस को जानकारी दी।