Edited By Vikas kumar, Updated: 03 Nov, 2018 04:31 PM
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी ने चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है। जोशी ने कहा है कि इस चुनाव पर एट्रोसिटी एक्ट का असर पड़ेगा, इस बयान के बाद से ही भाजपा में हड़कंप मच ग...
भोपाल: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी ने चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है। जोशी ने कहा है कि इस चुनाव पर एट्रोसिटी एक्ट का असर पड़ेगा, इस बयान के बाद से ही भाजपा में हड़कंप मच गया है। विधानसभा चुनाव से एन वक्त पहले जोशी के इस बयान ने प्रदेश में एट्रोसिटी एक्ट को लेकर एक बार फिर नई जंग छेड़ दी है। हाल ही में इस एक्ट को लेकर काफी जनआंदोलन किए गए थे।
मीडिया से बात करते हुए कैलाश जोशी ने कहा कि, एट्रोसिटी एक्ट में संसोधन के बाद जिस तरह से सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों ने पिछले महिनों में विरोध प्रदर्शन किया था। ऐसे में चुनाव पर इसका असर पड़ना तय है। यह कई क्षेत्रों में प्रभाव डाल सकता है। इसके असर से इंकार नही किया जा सकता है।