Edited By suman, Updated: 08 Apr, 2019 04:43 PM
जिले के सानोधा थाना क्षेत्र के पिपरिया बौदा के जंगल से नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल बारह वर्षीय लड़की अपनी दादी के साथ चाची के पिता के निधन पर शोक जताने पिपरिया...
सागर: जिले के सानोधा थाना क्षेत्र के पिपरिया बौदा के जंगल से नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल बारह वर्षीय लड़की अपनी दादी के साथ चाची के पिता के निधन पर शोक जताने पिपरिया बौदा से आपचंद गई थी, जिसका शव देर रात निर्वस्त्र हालात मे जंगल से बरामद किया गया है।
पुलिस ने पंचनामा कारर्वाई के बाद शव का पोस्टमाटर्म कराया गया है। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। हालांकि दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।