Edited By suman, Updated: 04 Jan, 2019 11:03 AM
मध्यप्रदेश के हालिया विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह चौहान को उनकी परंपरागत बुधनी सीट पर चुनौती दे चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने "टाइगर अभी जिंदा है" वाले बहुचर्चित बयान पर तंज कसा। यादव ने कहा कि टाइगर (शिवराज) बूढ़ा हो गया है। टाइगर को...
भोपाल: मध्यप्रदेश के हालिया विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह चौहान को उनकी परंपरागत बुधनी सीट पर चुनौती दे चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने "टाइगर अभी जिंदा है" वाले बहुचर्चित बयान पर तंज कसा। यादव ने कहा कि 'टाइगर (शिवराज) बूढ़ा हो गया है। टाइगर को हम संरक्षण देंगे। अब तो टाइगर के नाखून और दांत भी नहीं बचे हैं। लिहाजा टाइगर को हम सर्कस में काम जरूर दे सकते हैं'। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर शिवराज पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, 'टाइगर को हमने पिंजरे में बंद कर दिया है और बूढ़े टाइगर का संरक्षण करने की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह ने ले ली है, क्योंकि टाइगर बूढ़ा हो गया तो उसको पिंजरे में डाल दिया जाएगा'।
यादव, प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्हें कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा सीट से शिवराज के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, शिवराज ने यादव को 58,999 मतों से हराकर अपनी परंपरागत सीट बचा ली थी, सूबे में भाजपा की 15 साल पुरानी सत्ता जाती रही थी।
बता दें कि, अपनी पार्टी की चुनावी पराजय के बाद शिवराज ने एक सभा में अपने समर्थकों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा था, "कोई भी यह चिंता मत करना कि अब हमारा क्या होगा। मैं हूं ना... शिवराज सिंह चौहान" टाइगर अभी जिंदा है'।