Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 19 Jan, 2019 03:47 PM
राजधानी में नगर निगम की एक अनोखी पहल देखने को मिली है। यहां नगर निगम गायों के लिए श्मशान घाट बनाएगा। ये देश का संभवत: पहला श्मशान घाट होगा। जिसके लिए नीलबड़-रातीबड़ रोड के आसपास पांच एकड़ जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है...
भोपाल: राजधानी में नगर निगम की एक अनोखी पहल देखने को मिली है। यहां नगर निगम गायों के लिए श्मशान घाट बनाएगा। ये देश का संभवत: पहला श्मशान घाट होगा। जिसके लिए नीलबड़-रातीबड़ रोड के आसपास पांच एकड़ जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। महापौर आलोक शर्मा ने निगम के बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।
महापौर ने बताया कि निगम आयुक्त बी विजय दत्ता को इसकी डीपीआर बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि देश में वर्षों से गौ पूजा हो रही है, लेकिन यह दुख की बात है कि जब तक गाय दूध देती है तब तक उसे गौमाता कहा जाता है, दूध देना बंद करना के बाद गाय को आवारा मवेशी का नाम दे दिया जाता है।
हालांकि इस परियोजना पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में ही चर्चा की गई थी। लेकिन इस संबंध में जब मौजूदा मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि गौवंश को लेकर ऐसी कोई पहल करता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए।