Edited By suman, Updated: 14 Sep, 2018 01:31 PM
दांत के रोगों का पता के लिए लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग देश का पहला ओरल हेल्थ बैंक प्रदेश में बनाने जा रहा है। इसमें दांत की बीमारियों और डॉक्टर्स की आवश्यकता का जिलावार डेटा तैयार किया जाएगा, ताकि बेहतर इलाज मुहैया हो सके। 12वीं पंचवर्षीय योजना के...
इंदौर : दांत के रोगों का पता के लिए लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग देश का पहला ओरल हेल्थ बैंक प्रदेश में बनाने जा रहा है। इसमें दांत की बीमारियों और डॉक्टर्स की आवश्यकता का जिलावार डेटा तैयार किया जाएगा, ताकि बेहतर इलाज मुहैया हो सके। 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत राष्ट्रीय ओरल हेल्थ प्रोग्राम शुरू किया गया। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे दंत रोगी और कम होते चिकित्सक ओरल हेल्थ बैंक बनाने का कारण बने हैं। इसका उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी दंत चिकित्सकों की नियुक्ति व सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
सर्वे के बाद जिलावार दांतों की बीमारी व मरीजों की संख्या, एडवांस डेंटल चेयर, उपकरणों की आवश्यकता आदि का डेटा इकट्ठा किया जाएगा। एम्स भोपाल में बैंक बनाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। हर जिले के सरकारी अस्पताल के दंत चिकित्सक इसमें शामिल हो रहे हैं। बैंक के लिए हर जिले से 1200 मरीजों की जांच की जाएगी। इसके लिए उम्र का निर्धारण किया गया है।