राजधानी में आवारा कुत्तों की दहशत, 6 साल के मासूम को नोच-नोच कर मार डाला

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 11 May, 2019 09:39 AM

the horror of dogs in the capital panic 6 year old innocent noses eaten died

राजधानी में आवारा कुत्तों ने एक 6 साल के मासूम को नोच नोचकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं नगर निगम भी हरकत में आया और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरु किया...

भोपाल: राजधानी में अवारा कुत्तों ने एक 6 साल के मासूम को नोच नोचकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं नगर निगम भी हरकत में आया और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरु किया।

PunjabKesari

शुक्रवार को 6 साल का संजू जाटव अपने घर के पास खेल रहा था। घर के पास में ही नाला था उसी दौरान वहां घूम रहे रहे 10 -12 आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर नाले के पास ले गए। कुत्तों के आगे मासूम कुछ न कर सका और वे उसे नोच नोच कर खा गए। कुछ समय बाद संजू के पिता काम से घर लौटे तो वे संजू को ढूंढने लगे। तभी मां की नजर लहूलुहान संजू पर पड़ी। आनन फानन में संजू को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी मासूम दम तोड़ चुका था।

PunjabKesari

संजू की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। संजू के पिता टेंट हाउस में नौकरी करते है। संजू दो बहनों का इकलौता भाई था। इस दर्दनाक घटना के बाद नगर निगम की नींद खुली और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरु किया गया। यदि नगर निगम पहले जाग जाता तो एक मासूम जिंदगी कुत्तों की भेट न चढ़ती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!