Edited By suman, Updated: 15 Oct, 2018 06:18 PM
विश्व हिंदू परिष्द से अलग होने के बाद डॉ प्रवीण तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद संगठन बना लिया। इस यह संगठन मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहा है। एक बार फिर इस संठगन ने राममंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार पर जनता और साधु संतों के साथ छल करने...
खंडवा: विश्व हिंदू परिष्द से अलग होने के बाद डॉ प्रवीण तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद संगठन बना लिया। इस यह संगठन मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहा है। एक बार फिर इस संठगन ने राममंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार पर जनता और साधु संतों के साथ छल करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं संगठन ने 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक राममंदिर निर्माण यात्रा निकालने का ऐलान भी किया है।
इस यात्रा का उद्देश्य लोकसभा चुनाव से पहले राममंदिर बनाने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की छात्र इकाई के राष्ट्रीय महामंत्री ने खंडवा में एक प्रेस कांफ्रेंस में राममंदिर निर्माण पर मोदी सरकार के रूख की तीखी आलोचना की। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश सरकार को गौ हत्या का दोषी बताते हुए शिवराज सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर शिवराज सरकार ने 19 हजार गायों को गायब करवा दिया। जिनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है।