फोन की घंटी बजी, औऱ आवाज आई, हैलो मैं राहुल गांधी बोल रहा हूं...

Edited By Vikas kumar, Updated: 11 Oct, 2018 02:57 PM

the phone rings and the voice came hello i am speaking rahul gandhi

प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं लेकिन कांग्रेस के अंदर गुटबाजी नहीं थम रही है, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस बात को मा...

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं लेकिन कांग्रेस के अंदर गुटबाजी नहीं थम रही है, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस बात को मानते कांग्रेस नेताओं को गुटबाजी खत्म करने की हिदायत दी। 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने फोन पर कुछ जि़लाध्यक्षों से बात की। इन्हीं में से एक इंदौर कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष सदाशिव यादव भी हैं, यादव के पास पार्टी अध्यक्ष का फोन आया, उन्होंने यादव से पार्टी सदस्यता अभियान एवं चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। वहीं गुटबाज़ी और स्थानीय स्तर पर पार्टी की मजबूती के बारे में भी राहुल गांधी ने बात की।

PunjabKesari

इसके अलावा मंडला ज़िलाध्यक्ष संजय सिंह परिहार से भी कांग्रेस अध्यक्ष ने बात की। राहुल ने उनसे भी संगठन के बारे में जानकरी लेते हुए पार्टी को मज़बूत करने के लिए कहा। सिंगरौली ज़िला अध्यक्ष तिलकराज सिंह से राहुल गांधी ने उनके क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। टीकमगढ़ अध्यक्ष महेश यादव, दतिया ज़िलाध्यक्ष नाहर सिंह, छतरपुर कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, मुरैना ज़िलाध्यक्ष राकेश मावई से भी राहुल गांधी ने बात की। एवं पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को बंद करने के लिए भी कहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!