Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Nov, 2018 07:24 PM
प्रदेश में आज से 12 दिन बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी धुआंधार प्रचार में जुटीं है। प्रदेश स्तर पर कांग्रेस के भी तमाम बड़े नेता कमज़ोर विधानसभा
भोपाल: प्रदेश में आज से 12 दिन बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी धुआंधार प्रचार में जुटीं है। प्रदेश स्तर पर कांग्रेस के भी तमाम बड़े नेता कमज़ोर विधानसभाओं में पार्टी को मज़बूत करने में लगे हैं। हालांकि कांग्रेस अब हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। क्योंकि कांग्रेस गुजरात और कर्नाटक वाली गलती यहां नहीं दोहराना चाहती है। इसीलिए कांग्रेस अब अपना चुनावी कैंपेन आखिरी दिन तक चलाना चाहती है। गुजरात और कर्नाटक में कांग्रेस आखिरी दिन में कमजोर व अति-उत्साहित हो गई थी। जिसका नतीजा सभी ने देखा।
जहां बीजेपी लगातार चौथी बार सरकार बनाने के लिए लड़ रही है। वहीं कांग्रेस भी अपने कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। हाल ही में अपने मैनीफेस्टो में संघ को सरकारी संस्थाओं में बैन करने का दांव कांग्रेस पर ही उल्टा पड़ गया था। लिहाज़ा पार्टी अब हर कदम फूंक-फूंक कर उठा रही है।
जितने दिन चुनाव को लेकर कम होते जा रहे हैं, वैसे ही नेताओं के बीच बयानबाजी और आपसी गृह युद्ध भी बढ़ता ही जा रहा है। यह बयानबाजी चुनाव में कितना कारगर साबित होती है, ये तो आने वाला वक्त ही जानता है।
आज की राजनीतिक घटनाएं...
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को बड़वानी के पीजी कॉलेज मैदान पर जनसभा की। इस दौरान शाह ने राहुल और कांग्रेस पर जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और राहुल को मोदी फोबि...
पूरी खबर पढ़ें! इंदौर में गरजे शाह, बोले-'कांग्रेस के पास न नेता, न नीति और न ही सिद्धांत'
- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ के खिचलीपुर विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस को कौरवों की सेना करार दिया है, और कहा है कि, 'याद रखना कांग्रेसियों जब द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गया था, और कौरवों का वंश सहित विनाश हो गया था तो कांग्रेस और आप किस खेत की मूली हो।'
पूरी खबर पढ़ें! MP Election: जब कौरवों का विनाश हो गया तो कांग्रेस किस खेत की मूली है- शिवराज
- आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश के दौरे पर हैं। जहां शाजापुर में जनता को संबोधित करते हुए जनता के बैठने के लिए लगाए गए पंडाल का एक हिस्सा तेज हवा के कारण उड़ गया।
पूरी खबर पढ़ें! Video- शाह के आने से पहले ही उड़ गया टेंट, पंडाल में मची अफरा-तफरी
- वर्ष 2003 में बीजेपी की सरकार बनवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली उमा भारती का वनवास इस विधानसभा चुनाव में खत्म होता प्रतीत हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरोध के कारण वे पिछले आठ सालों से प्रदेश की राजनीति से दूर थीं।
पूरी खबर पढ़ें! MP Election: प्रदेश की राजनीति में उमा भारती का दखल उनकी घर वापसी का संकेत तो नहीं ?
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने है। एक के बाद एक नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भाजपा की स्टार प्रचारक और केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भी बड़ा हमला बोला है। स्मृति ने कहा कि कमलनाथ...
पूरी खबर पढ़ें! कमलनाथ पर फूटा स्मृति इरानी का गुस्सा, ये है वजह
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज को ई-टंडरिंग को लेकर जमकर घेरा है। कमलनाथ ने अपने 40 दिन 40 सवाल की सीरीज में आज को 27वां सवाल पूछा है। कमलनाथ ने ट्विटर पर शिवराज पर हमला बोलते हुए लिखा है कि, मामा जी ,क्यों किया विकास को इतना प्रताड़ित? क्यों किया प्रदेश छोड़...
पूरी खबर पढ़ें! कमलनाथ का शिवराज से सवाल नं 27: मामा जी ,क्यों किया विकास को इतना प्रताड़ित ?
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले बुधनी में इस बार भारी विरोध देखने को मिल रहा है। सीएम अपने गृह जिले को विकास का मॉडल बताते हैं। लेकिन उसी बुधनी में उनके पुत्र कार्तिकेय चौहान गए थे अमेरिका की सड़के देखने लेकिन उन्हें गांव वालों के गुस्से का सामना करना पड़ गया...
पूरी खबर पढ़ें! CM के बेटे ने नहीं खींचने दी'अमेरिका से अच्छी सड़कों' फोटो', भड़के ग्रामीण
- मध्य प्रदेश की चर्चित विधानसभा सीट इंदौर-3 से बीजेपी के बागी प्रत्याशी और कैलाश विजयवर्गीय के दामाद ललित पोरवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे में कैलाश के बेटे आकाश विजयवर्गीय की मुश्किलें थोड़ी कम हो गई हैं। जानकारी के अनुसार...
पूरी खबर पढ़ें! आखिरकार मान ही गए कैैलाश के रूठे दामाद, बेटे की मुश्किलें हुई कम
- टिकट वितरण से नाराज एक और नेता ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वाले नेता भूपेंद्र नारायण ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास लोगों में से एक थे। भूपेंद्र नारायण को चंदेरी सीट से टिकट मिला है। भाजपा में आने के बाद भी उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को एक समान बताया है, जिससे कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
पूरी खबर पढ़ें! video-BJP प्रत्याशी ने भाजपा-कांग्रेस को बताया एक समान, किस मानसिकता से लड़ेंगे चुनाव
- भाजपा से निष्कासित चल रहे भाजपा के पूर्व विधायक और विस अध्यक्ष के भाई गिरिजाशंकर शर्मा फिर बीजेपी में शामिल हो गए। गुरुवार को उन्होंने दोबार बीजेपी की सदस्यता ले ली।
पूरी खबर पढ़ें! शिवराज के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व विधायक की हुई घर वापसी