Edited By meena, Updated: 04 Sep, 2026 04:51 PM

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस मुख्यालय (PHQ) की सख्ती के बाद 24 घंटे के भीतर थाना प्रभारी सुमित सुमन का आदेश निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, डीजीपी कैलाश मकवाना से शिकायत
छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस मुख्यालय (PHQ) की सख्ती के बाद 24 घंटे के भीतर थाना प्रभारी सुमित सुमन का आदेश निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, डीजीपी कैलाश मकवाना से शिकायत के बाद तत्कालीन प्रकाश बम्होरी के थाना प्रभारी सुमित सुमन को हटा दिया गया था। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, मंत्री दिलीप अहिरवार की सिफारिश पर उनकी फिर से पोस्टिंग कर दी गई थी। यानी मंत्री की सिफारिश पर प्रकाश बम्होरी में पदस्थ अधिकारी को हटाकर जुझारनगर की कमान दिलवाई गई थी।
मामले की जानकारी जैसे ही मुख्यालय पहुंची तो जमकर फटकार लगी और सुमित सुमन को दोबारा उसी थाने का प्रभार देने पर पुलिस मुख्यालय ने कड़ी आपत्ति जताई थी। पुलिस मुख्यालय की फटकार के बाद 24 घंटे में आदेश बदला गया। नए आदेश के मुताबिक फिर से सुमित सुमन को जुझारनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रकाश बम्होरी थाने की जिम्मेदारी राजकुमार यादव को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि मंत्री दिलीप अहिरवार की सिफारिश पर पोस्टिंग की गई थी। अब दोबारा हुए इस फेरबदल से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है।