Edited By suman, Updated: 12 Jul, 2018 05:13 PM
जिले के बहोड़पुर थाना क्षेत्र के किशनबाग में हुई चोरी की वारदात में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार गोलीबारी मोबाइल चोरी को लेकर हुई, जिसमें चोर ने विवाद होने पर गोली चला दी।
ग्वालियर : जिले के बहोड़पुर थाना क्षेत्र के किशनबाग में हुई चोरी की वारदात में बदमाश ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार गोलीबारी मोबाइल चोरी को लेकर हुई, जिसमें चोर ने विवाद होने पर गोली चला दी। गोली चलने की घटना में सत्तार खान नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जरायोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधी की तलाश में जुट गई।