Edited By suman, Updated: 29 Jun, 2018 02:07 PM
जबलपुर में बीते तीन दिन में हुई तीन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डिफेंस कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय वृघर के बाहर घूम रही वृद्धा के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहे बदमाशों को जब पुलिस ने घेर लिया ,तो एक...
जबलपुर: जबलपुर में बीते तीन दिनों में हुई लूट की वारदातों को अंजाम देने वालेआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डिफेंस कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर के बाहर घूम रही थी। तभी बदमाश गले से सोने का मंगलसूत्र निकालकर भाग गए। भाग रहे बदमाशों को जब पुलिस ने घेर लिया ,तो एक लुटेरे ने बचने के लिए चेन निगल ली।
पुलिस ने मंगलसूत्र निगलने वाले आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और सर्जन डॉक्टर के द्वारा सर्जरी करवाकर पेट से सोने का एक पेंडेंट एवं सात मोती निकलवाकर जब्त किए। पूछताछ में पता चला कि उनके द्वारा उपयोग में लायी गई मोटर सायकिल भी चोरी की थी। इस वारदात का खुलासा का करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों आरोपी राजू थापा और सूरज डुमार को गिरफ्तार किया है।