Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 14 Nov, 2018 05:58 PM
एक तरफ प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दंगल अपने यौवन पर है, वहीं दूसरी ओर दीपावली के बाद ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल रहता है, जिसके चलते गांव-गांव मेले भी लगते हैं...
सिवनी: एक तरफ प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दंगल अपने यौवन पर है, वहीं दूसरी ओर दीपावली के बाद ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल रहता है, जिसके चलते गांव-गांव मेले भी लगते हैं। इन्हें क्षेत्रीय ग्रामीण मढ़ई मेला कहते हैं। अब चुनाव की तारीखें भी नज़दीक है जिसके चलते राजनीतिक फायदा उठाने के मकसद से नेता इन मढ़ई मेलों में भी नजर आ रहे हैं।
अहीर समाज के युवा इन मेलों का आयोजन करते हैं, जो यदु वंश से संबंधित होते हैं। लोग इन मेलों में अपनी संस्कृति के तहत विशेष वेश-भूषा में अहीरी नृत्य करते नज़र आते है। जिले में चुनाव का माहौल है और सभी प्रत्याशी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं सिवनी विधायक और भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ऐसे ही एक मढ़ई में पहुंचे और उन्होंने अहीरी स्वांग रचकर जम कर नृत्य भी किया। अब इसे चुनाव प्रचार का हिस्सा कहें या उनकी सांस्कृतिक भावना। लेकिन उनका डांस देखकर इतना तो कह सकते हैं कि राजनीति भी क्या-क्या करवाती है।