Edited By suman, Updated: 12 Sep, 2018 01:34 PM
25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ग्वालियर से कार्यकर्ताओं को एक विशेष ट्रेन और 200 बसों से ले जाया जाएगा। इसके अलावा पदाधिकारी अपने निजी वाहनों से जाएंगे। ग्वालियर जिले से इस कार्यकर्ता...
ग्वालियर : 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ग्वालियर से कार्यकर्ताओं को एक विशेष ट्रेन और 200 बसों से ले जाया जाएगा। इसके अलावा पदाधिकारी अपने निजी वाहनों से जाएंगे। ग्वालियर जिले से इस कार्यकर्ता महाकुंभ में 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। MPCT कॉलेज में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में यह जानकारी जनआशीर्वाद यात्रा के संभाग प्रभारी जय सिंह कुशवाह ने दी।
उन्होंने बताया कि हर बूथ समिति से 21-21 कार्यकर्ता जाएंगे। कुल मिलाकर हर वार्ड से 300-300 कार्यकर्ताओं को इस महाकुंभ में सहभागिता करनी है। इसके लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 200 बसों का भी प्रबंध किया गया है। संभागीय सह प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि इस चुनाव में हमें बूथ जीता तो चुनाव जीता का मंत्र सिद्ध करना है।