Edited By suman, Updated: 03 Oct, 2018 04:44 PM
इंदौर में एक व्यक्ति ने अपनी बहन के चरित्र से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने बहन की चरित्र से काफी आहत है इसलिए अपनी जान दे रहा है। घटना इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के गोवर्धन पैलेस कॉलोनी की है। मृतक...
इंदौर : इंदौर में एक व्यक्ति ने अपनी बहन के चरित्र से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने बहन की चरित्र से काफी आहत है, इसलिए अपनी जान दे रहा है। घटना इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के गोवर्धन पैलेस कॉलोनी की है। मृतक विजय पंवार अपने माता- पिता से अलग उसी कॉलोनी दूसरे घर में रहता था। विजय पंवार की पत्नी और बेटी मायके गए हुए हैं। इसलिए मंगलवार की सुबह उसका भांजा जब खाना लेकर वि पहुंचा तो गेट नहीं खुला।
मां और परिवार के अन्य सदस्यों के आने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर लोग घर में पहुंचे। कमरे में पहुंचने पर देखा कि विजय का पूरी तरह से जला हुआ शरीर फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलने पर चंदन नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां छानबीन के दौरान पुलिस को 13 पेज का सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट में विजय ने अपनी बहन के चरित्र से परेशान होकर ख़ुदकुशी करने की बात लिखी है।