महिला समूह के नाम पर लोन निकालने के आरोप में तीन गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा
Edited By Devendra Singh, Updated: 06 Jul, 2022 02:18 PM
महिला समूह के नाम पर लोन निकालने वाले निजी बैंककर्मी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
गरियाबंद (सतेंद्र शर्मा): गरियाबंद में महिला समूह के नाम पर लोन निकालने वाले निजी बैंककर्मी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवभोग में संचालित एक प्राइवेट बैंक के कर्मी सुनील कुमार निषाद और इंद्र कुमार उपाध्याय ने धुरवापारा समेत 11 गांव के 32 महिला समूह के नाम पर लोन पास करवाया। फिर धुरवापारा उप सरपंच दुर्योधन सोनवानी के साथ मिल लोन के नाम पर पास हुए रकम 11लाख 50 हजार 290 रुपये का गबन कर लिया।
अंगूठा लगवाकर निकाली राशि
देवभोग थाना प्रभारी बोधन लाल ने बताया कि आरोपियों ने नवंबर 2020 से सितम्बर 2021 तक जरूरी दस्तावेज में महिला समूह के अंगूठे लगवाकर सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया और बैंक को इसकी भनक तक नहीं लगी। समूहों ने लोन के लिए दोबारा चक्कर लगाए। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। बैंक मैनेजर की शिकायत पर देवभोग थाना पूलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला दर्ज किया है। 15 हजार नगद और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयार कर रही है।
Related Story
पहले चरण के प्रचार का थम गया शोर, वोटिंग के लिए EC पूरी तरह से तैयार, MP में 6 सीटों पर कल होगा...
लड़की पैदा हुई...वो भी दिव्यांग...दादी ने जन्म के तीसरे दिन गला घोंटकर कर दी हत्या, बहू को बताई...
MP News: डिप्टी रेंजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वन विभाग की नावरा रेंज में थे पदस्थ...
‘पीली साड़ी’ वाली मैडम के बाद चर्चा में आई MP की यह महिला पोलिंग अफसर, सोशल मीडिया पर Viral हो रही...
भोपाल से BJP प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में CM मोहन यादव ने जनसभा को किया संबोधित, कह दी ये...
भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने जमा कराया नामांकन, पंजाब केसरी पर Exclusive चर्चा में बोले- रिकॉर्ड...
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दो बड़े झटके, पूर्व विधायक और कांकेर के पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा में शामिल
कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर आपस में भिड़े कार्यकर्ता, वायरल वीडियो पर भाजपा...
MP News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों...
भिंड लोकसभा सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, क्या बसपा बिगाड़ देगी कांग्रेस-भाजपा का खेल? एक नजर...