Edited By rehan, Updated: 19 Sep, 2018 02:49 PM
बोदानाला के पास मारुति वैन और अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिवनी : बोदानाला के पास मारुति वैन और अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक सिवनी के कुरई के पास वैन सवार पांच युवक नागपुर क्रिकेट मैच देखने के लिए जा रहे थे। तभी उनकी कार विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। लोगों की चीख पुकार की आवाज सुनते ही आस पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।