Edited By rehan, Updated: 20 Sep, 2018 03:06 PM
प्रदेश में बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिनों बदमाशों ने टोल प्लाजा को निशाना बनाते हुए जमकर तांडव मचाया। जानकारी के मुताबिक अमलाह टोल पर करीब एक दर्जन हमलावर मुंह पर रूमाल बांध कर दाखिल हुए और लाठी डंडों से जमकर तोड़फोड़ की
सीहोर : प्रदेश में बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिनों बदमाशों ने टोल प्लाजा को निशाना बनाते हुए जमकर तांडव मचाया। जानकारी के मुताबिक अमलाह टोल पर करीब एक दर्जन हमलावर मुंह पर रूमाल बांध कर दाखिल हुए और लाठी डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान टोल में कार्यरत कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना को अंजाम देकर हमलावर टोल कर्मियों को घमकाते हुए फरार हो गए। वहीं हमलावरों की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।