MP Top ten news Today: पंडितों को विदेशी बताकर फंस सकते हैं एनके बघेल, गौवंश की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

Edited By Devendra Singh, Updated: 25 Jul, 2022 07:21 AM

top ten news of madhya pradesh till 24 july

सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए मध्य प्रदेश की दिनभर की 10 बड़ी खबरें...

अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार है नेहा दुआ, जाने क्यों है सबकी पसंद 

नगरी निकाय चुनाव (urban body election 2022) में भाजपा (bjp) ने बाजी मारी है। लेकिन बहुमत होने के बाद भी समझ यह नहीं आ रहा है कि अब निर्णय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का लेना है और किसे नगर पंचायत (nagar panchayat) का अध्यक्ष बनाया जाए।

पंडितों को विदेशी बताकर फंस सकते हैं एनके बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल द्वारा ब्राह्मण के खिलाफ दिए गए बयान पर आक्रोश बढ़ गया है। आज ब्राह्मण समाज ‌ने नंदकुमार बघेल के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है। सीएम के पिता नंदकुमार बघेल द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में रोष बढ़ गया है। जिसके बाद समाज के लोगों ने मनेंद्रगढ थाना पहुंचकर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए एक आवेदन सौंपा है। 

operation lotus: उप सरपंच को लेकर घमासान जारी

जावद जनपद की सबसे बड़ी पंचायत जाट में उप सरपंच के चुनाव को लेकर मुकाबला रोचक हो गया है। पंचायत चुनाव में 20 वार्डो से पंच चुनकर आए हैं। इनमें से एक पंच को 12 पंच के वोट मिल जाते हैं तो वह उप सरपंच बन जाएगा। इस पद को लेकर अब उप सरपंच के दावेदारों ने भी बड़े नेताओं की तर्ज पर वार्ड पंच जीते हुए पंचों को साधना शुरू कर दिया है।

उफनते नाले में डूबने के कारण 6 साल की बच्ची की मौत

 बारिश के दौरान बाढ़ में एक उफनते नाले में बहने से एक 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। 

hostal में छात्रा ने सुसाइड किया, जांच में सामने आई ये बात

संयोगितागंज क्षेत्र के एक हॉस्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या (student commit suicide) कर ली। एमवाई अस्पताल (MY Hospital) में एनेस्थीसिया विभाग से पीजी की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक जावरा कंपाउंड में जेडी हॉस्टल (JD Hostal) में मृतक छात्रा रहती थी।

चिड़ियाघर में दो नन्हें शावक की दस्तक

चिड़ियाघर में नन्हे मेहमानों ने दस्तक दी है। सफेद बाघिन ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर प्रबंधन सफेद बाघिन और नन्हें शावकों का पूरा ध्यान रख रहा है। सफेद बाघिन ने इंदौर के जू में दो शावकों को जन्म दिया है। 

गौवंश की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, फरार हुए आरोपी

गढ़ थाना अंतर्गत कटरा गांव में गौवंश की हत्या से आक्रोश फैल गया है। सूत्रों की मानें तो साकेत परिवार के दो युवक अपने चचेरे भाई के घर में बंधी गाय के बछड़े को सुबह काट कर पका रहे थे। तभी गौवंश के चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला जाग गई। जब उसने बाहर निकलकर देखा तो गाय अकेली थी। 

अनियंत्रित स्कूल बस ने राह चलते दो युवकों को कुचला

बम्हनी से कुबरी की ओर जा रही आदिती विद्यालय की स्कूल बस ने पैदल चल रहे दो युवकों को रौद डाला। हादसे में 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार में युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी

जबलपुर के थाना बरेला के नर्मदा पुल (narmada bridge) पर खड़ी कार से पुलिस ने रामपुर निवासी एक युवती की लाश बरामद (dead body seized of girl) की है। जिसके शरीर पर गोली लगने के निशान है। जिसको लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

पौने 4 करोड़ की लागत से बना बॉक्स पुल हुआ जर्जर, कौन जिम्मेदार?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) के विधानसभा क्षेत्र नसरुल्लागंज में भ्रष्टाचार बेलगाम हो रहा है।आलम यहा यह है कि पिछले साल सीप नदी (seep river) पर पुल के निर्माण में 3 करोड़ 74 की लागत से बॉक्स ब्रिज (box bridge) बनाया गया था। लेकिन बारिश में भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा रही है। यहां पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां से गुजरने वाले लोग भी जर्जर पुल को लेकर परेशान है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!