पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों के तबादले, 3 इंस्पेक्टर और 8 SI को नई जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 01 Sep, 2026 05:50 PM

transfer of 11 officers in the chhatarpur police department

एसपी ने 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें 3 निरीक्षक और 8 उप निरीक्षक शामिल हैं। कई थाना प्रभारियों को बदलकर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले की कानून- व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा (IPS) ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें 3 निरीक्षक और 8 उप निरीक्षक शामिल हैं। कई थाना प्रभारियों को बदलकर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 53/2026 के तहत पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारियों को भी फील्ड में जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

PunjabKesari

तीन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

  • उदयवीर सिंह तोमर को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी चंदला बनाया गया है।
  • श्रद्धा शुक्ला को चंदला से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी भगवां की जिम्मेदारी दी गई है।
  • माधव शर्मा को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी राजनगर नियुक्त किया गया है।

आठ उप निरीक्षकों के भी बदले कार्यक्षेत्र

  • सुमित सुमन को चन्द्रनगर चौकी प्रभारी से थाना प्रभारी बम्हौरी बनाया गया है।
  • राजेन्द्र जाटव को हिनौता थाना प्रभारी से हटाकर थाना प्रभारी गोयरा बनाया गया है।
  • राहुल तिवारी को सरवई थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी हिनौता की जिम्मेदारी दी गई है।
  • संजय पाण्डेय को बंशिया थाना प्रभारी से हटाकर चन्द्रनगर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
  • कुलदीप सिंह जादौन को कोतवाली से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बंशिया बनाया गया है।
  • अभिषेक पाण्डेय को बमनौरा थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी सरवई नियुक्त किया गया है।
  • अतुल झा को राजनगर थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर थाना कोतवाली भेजा गया है।
  • महेश पाण्डेय को बक्सवाहा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी शाहगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर रहेगा फोकस

पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए इस फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की चुनौती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!