Edited By kamal, Updated: 07 Aug, 2018 07:18 PM
मध्यप्रदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए हैं। यहां आज जारी आदेश के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के 37 एएसपी और 145 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
भोपाल : मध्यप्रदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए हैं। यहां आज जारी आदेश के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के 37 एएसपी और 145 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। भोपाल के एएसपी धर्मवीर को भोपाल मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल के पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है।