हज के दौरान मक्का में लहराया तिरंगा, पेश की देशभक्ति की अनोखी मिसाल

Edited By meena, Updated: 17 Aug, 2019 04:41 PM

tricolor waved in mecca during haj

देश में 73वां स्वतंत्रता दिवस जहां पूरे भारत में हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। वहीं मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के नईमुद्दीन शेख ने देश की शान तिरंगा को मक्का में लहराया व देश भक्ति की अनोखी मिसाल पेश की। हज के लिए गए नईमुद्दीन शेख ने भारत माता की जय...

भोपाल: देश में 73वां स्वतंत्रता दिवस जहां पूरे भारत में हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। वहीं मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के नईमुद्दीन शेख ने देश की शान तिरंगा को मक्का में लहराया व देश भक्ति की अनोखी मिसाल पेश की। हज के लिए गए नईमुद्दीन शेख ने भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए, और राष्ट्रगान भी गाया गया। वे अपने साथ विशेष तौर पर तिंरगा ले गए थे और 15 अगस्त को उन्होंने मक्का में तिरंगा लहराया।

PunjabKesari

मक्का में लहराया तिरंगा
सोशल मीडिया पर मक्का की तस्वीरें साझा करते हुए नईमुद्दीन शेख ने लिखा कि कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान के सम्मान का है,  इसके साथ ही टांडा के बोहरा समाज के लोग भी हज पर गए हुए थे, उन्होंने भी मक्का में आज़ादी का जश्न उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया।

PunjabKesari

देश की शान में मक्का में तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। नईम शेख राणापुर में तहसील में पटवारी पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों हज यात्रा पर मक्का गए हुए हैं। वहां आजादी का जश्न मनाते हुए तिरंगे के साथ उन्होंने अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए।

PunjabKesari

वहीं पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश मुलेवा व अन्य पदाधिकारियों ने अपने सदस्य शेख के जज्बे को सलाम किया है, उन्होंने कहा कि वतन से इतनी दूर होने के बाद भी राष्ट्रभक्त पटवारी साथी ने 15 अगस्त के महत्व को समझा है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि झाबुआ लौटने पर उनका सम्मान किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!