Edited By Vikas kumar, Updated: 03 Feb, 2019 03:53 PM
प्रदेश में 15 वर्षों के बाद मिली जीत पर कांग्रेस आभार कार्यक्रम कर रही है। यह कार्यक्रम भोपाल के जम्बूरी मैदान में होगा। इसके लिए कांग्रेस ने कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए लक्ष्य भी रखा है। कै...
भोपाल: प्रदेश में 15 वर्षों के बाद मिली जीत पर कांग्रेस आभार कार्यक्रम कर रही है। यह कार्यक्रम भोपाल के जम्बूरी मैदान में होगा। इसके लिए कांग्रेस ने कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए लक्ष्य भी रखा है। कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भीड़ जुटाने का आग्रह किया है। अकील ने कहा कि 'अगर कार्यकर्ता गाड़ी में भीड़ जुटाकर नहीं लाए तो उन पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 8 फरवरी को भोपाल आ रहे हैं। जिसके चलते सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक रखी गई थी। जिसमें तमाम कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। इसी बीच कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील बैठक ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को गाड़ी में भीड़ जुटाकर लाने को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा की भीड़ और गाड़ी जो भी कांग्रेस का नेता नहीं लाएगा उस पर में पांच हजार रुपए जुर्माना लगाऊंगा।