उमा भारती के 'मूर्ख' वाले बयान पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने साध्वी पर बोला हमला

Edited By suman, Updated: 28 Apr, 2019 01:19 PM

uma bharati s stupid statements on the hot politics

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती द्वारा साध्वी प्रज्ञा के सामने खुद को ''मूर्ख'' कहने वाले बयान पर अब सियासत गरमा गई है। अब कमलनाथ के मंत्री पीसी शर्मा का बयान सामने आया है। शर्मा का कहना है कि, साध्वी ऐसी नहीं होती हैं। साध्वी प्रज्ञा ''साध्वी'' शब्द को...

भोपाल: केन्द्रीय मंत्री उमा भारती द्वारा साध्वी प्रज्ञा के सामने खुद को 'मूर्ख' कहने वाले बयान पर अब सियासत गरमा गई है। अब कमलनाथ के मंत्री पीसी शर्मा का बयान सामने आया है। शर्मा का कहना है कि, साध्वी ऐसी नहीं होती हैं। साध्वी प्रज्ञा 'साध्वी' शब्द को सार्थक ही नहीं करती हैं। साध्वी सिर्फ आवरण की संत हैं। साध्वी शब्द का नाम आते ही सर झुकता है, लेकिन उनको देखकर ऐसा कुछ नहीं लगता है।

PunjabKesari

ये कहा था उमा भारती ने
दरअसल, शनिवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के समर्थन में प्रचार करने कटनी पहुंचीं थी। जहां पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि क्या प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश की राजनीति में उनकी जगह लेंगी, तो उन्होंने कहा था कि, वह एक महान संत हैं, उनके साथ मेरी तुलना मत कीजिए। मैं एक साधारण और बेवकूफ प्राणी हूं। इस पर मीडिया से चर्चा के दौरान जब कानून मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि साध्वी ऐसी नहीं होती हैं। साध्वी प्रज्ञा साध्वी शब्द को सार्थक ही नहीं करती हैं। साध्वी सिर्फ आवरण की संत हैं। साध्वी शब्द का नाम आते ही सर झुकता है लेकिन उनको देखकर ऐसा कुछ नहीं लगता है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!