Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 28 Mar, 2019 04:08 PM
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की बहुचर्चित सीट बन चुका भोपाल का सियासी माहौल दिन पर दिन और गरमा रहा है। इस सियासी महा दंगल में अब दिग्विजय सिंह की विरोधी उमा भारती ने ट्वीट पर भोपाल आने की चेतावनी दी है। हालांकि उमा भारती भोपाल सीट से चुनाव नहीं लड़ेगी...
भोपाल: लोकसभा चुनाव में प्रदेश की बहुचर्चित सीट बन चुका भोपाल का सियासी माहौल दिन पर दिन और गरमा रहा है। इस सियासी महा दंगल में अब दिग्विजय सिंह की विरोधी उमा भारती ने ट्वीट पर भोपाल आने की चेतावनी दी है। हालांकि उमा भारती भोपाल सीट से चुनाव नहीं लड़ेगी लेकिन वे यहां चुनाव प्रचार के लिए आ रही है।
सोशल मीडिया पर उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट किए तथा लिखा कि दिग्विजय सिंह के बेटे और उनके भतीजे जयवर्द्धन सिंह ने उन्हें भोपाल से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। वो चुनाव तो नहीं लड़ेंगी लेकिन दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल चुनाव प्रचार करने ज़रूर आएंगी।
उमा भारती ने ट्विटर पर ही कई सियासी मुद्दे उठाए जिनका विरोध दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किया था उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के फैसलों की वजह से उस समय भोपाल की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने भोपाल में नर्मदा जल प्रोजेक्ट, भोपाल एयरपोर्ट का नाम भोजपाल एयरपोर्ट किए जाने से लेकर 40 हजार दैनिक वेतनभोगियों को बेहाल करने के तक का मुद्दा सोशल मीडिया में उठाया। उन्होंने कहा कि भोपाल की जनता को वो सारे पल याद दिलाने मैं भोपाल में आकर चुनाव प्रचार करुंगीं। उन्होंने कहा कि भोपाल की जनता दिग्विजय सिंह को हराकर अपना बदला पूरा करेगी।