दिग्विजय बीजेपी के लिए चुनौती नहीं उनके लिए आलोक संजर ही काफी है- उमा भारती

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 26 Mar, 2019 03:31 PM

uma bharti quote alok sanjar is enough for digvijay

बीजेपी का गढ़ कही जाने वाली भोपाल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार व वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नाम की घोषणा के बाद सियासत गरमा गई है। बीजेपी का फिलहाल भोपाल सीट से उम्मीदवार के नाम पर मंथन जारी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि भोपाल...

भोपाल: बीजेपी का गढ़ कही जाने वाली भोपाल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार व वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नाम की घोषणा के बाद सियासत गरमा गई है। फिलहाल बीजेपी का भोपाल सीट से उम्मीदवार के नाम पर मंथन जारी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए किसी पूर्व मुख्यमंत्री को चुनाव लड़वाने की जरूरत नहीं है, बल्कि सांसद आलोक संजर ही कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को चुनाव हरा सकते हैं। मीडिया से बातचीत में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह बीजेपी के लिए चुनौती नहीं हैं। भारती ने कहा कि पूर्व सीएम होना कोई चुनाव जीतने की गारंटी नहीं है।

PunjabKesari

उन्होंने अपने ट्वीट में भी कहा है कि जब दिग्विजय सिंह और अर्जुन सिंह मिलकर कुश्वाहा और सरताज का मुकाबला न कर सके तो आलोक संजर का मुकाबला भी दिग्विजय सिंह क्या करेगें? उमा भारती ने कहा कि बीजेपी को उनसे घबराने की जरुरत नहीं है। भोपाल की जनता के साधारण कार्यकर्ता के माध्यम से भी उनको चुनाव हराएगी।

 

 

 

 


PunjabKesari

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बीजेपी को सलाह दी है कि भोपाल से पार्टी को कोई कट्टर हिन्दूवादी चेहरा उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा भारती पर बीजेपी को दांव लगाना चाहिए। इसके पीछे संघ ने तर्क दिया है कि प्रज्ञा को दिग्विजय सिंह के शासनकाल में किस तरह झूठा फंसाया गया था और उन्हें कितना अधिक प्रताड़ित किया गया। यह जनता के सामने आए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!