Edited By Devendra Singh, Updated: 22 Jul, 2022 06:20 PM
हरदा के खिरकिया नगरी निकाय चुनाव (khirkiya nagariya nikay election) को लेकर जहां भाजपा प्रत्याशी विजयंत गौर (bjp candidate vijayant gaur) वार्ड 12 बड़े अंतर से जीते हैं और उन्होंने इससे पहले अपनी सियासी जमीन पैनी की है
हरदा (राकेश खरका): खिरकिया नगरी निकाय चुनाव (khirkiya nagariya nikay election) को लेकर जहां भाजपा प्रत्याशी विजयंत गौर (bjp candidate vijayant gaur) वार्ड 12 बड़े अंतर से जीते हैं और उन्होंने इससे पहले अपनी सियासी जमीन पैनी की है। उन्होंने भाजपा संगठन में कार्य किया है। भाजपा संगठन के चुनाव हो या विधानसभा नगरी निकाय, जनपद, जिला जनपद और सरपंच जैसे चुनाव में जिम्मेदारी लेकर अपने उम्मीदवारों की जीत और संगठन का नाम ऊपर किया है। वैसे ही खिरकिया छीपाबड़ मिलाकर नगरी निकाय क्षेत्र में कुल 15 वार्ड है। जिसमें से 5 वार्ड छीपाबड़ में आते हैं। वहीं अगर खिरकिया का अध्यक्ष बनता है तो छीपाबड़ को उपाध्यक्ष पद दिया जाता है। यह शुरू से ही होता आया है। वहीं विजयंत गौर एक साफ-सुथरी छवि के साथ लोगों के साथ सामान्य दर्जे के रूप में मिलते जुलते रहते हैं और सबसे बड़ी बात यह भी है कि सत्ता संगठन और कृषि मंत्री कमल पटेल के एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में लगन से कार्य करते हैं।
भाजपा का गढ़ माना जाता है वार्ड 12
विजयंत गौर भाजपा (bjp) के इन पदों पर रहे वार्ड 12 के 2 वार वार्ड अध्यक्ष रहे युवा मोर्चा के लगातार दो बार जिला उपाध्यक्ष रहे किसान मोर्चा में मंडल महामंत्री रहे नगर पालिका में एल्डरमैन रहे और विधानसभा में 11 से 15 वार्ड छीपाबड़ का विधानसभा सह प्रभारी बनाया है। 11 वार्ड कभी नहीं जीते वह वार्ड भी जीता है। अभी भाजपा के मंडल के महामंत्री है और अभी वार्ड 12 छीपाबड़ से पार्षद में ऐतिहासिक जीत मिली है। वोटिंग पर्सेंटेज के हिसाब से हरदा जिले में जिले की सभी नप, नपा में सबसे ज्यादा वोटों से जीते हैं। सभी नप पर में पहले नंबर पर है। 1060 में से 817 वोट विजयंत गौर को मिले हैं। वैसे कहते है कि वार्ड 12 भाजपा गढ़ माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं पूर्व पार्षदों को देखा जाए तो कोई पार्षद 80 वोट से कोई 12 वोट और एक परिषद में कांग्रेस से प्रीति शर्मा बनी और अब विजयंत गौर को 817 वोट मिले।