Edited By suman, Updated: 25 Aug, 2018 12:02 PM
जिला जेल पचोर से पेशी पर ले जाए गए कैदियों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन कैदी घायल हो गए ।जानकारी के अनुसार देवसर एडीजे कोर्ट से आ रही कैदियों से भरी गाड़ी बरगवां के गडरिया घाटी के पास अचानक गाय सामने आने की बजह से गाय को...
सिंगरौली : जिला जेल पचोर से पेशी पर ले जाए गए कैदियों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन कैदी घायल हो गए ।जानकारी के अनुसार देवसर एडीजे कोर्ट से आ रही कैदियों से भरी गाड़ी बरगवां के गडरिया घाटी के पास अचानक गाय सामने आने की बजह से गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।
इसमें एक महिला समेत 12 लोगों को चोटे आईं हैं। दुर्घटना में 6 कैदी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इन कैदियों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालात नाजुक होने की बजह से अन्य जगह रेफर कर दिया गया।