Edited By Vikas kumar, Updated: 26 Jan, 2019 05:47 PM
प्रदेश की बीएसपी विधायक रामबाई एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने विवादित बयान देते हुए खुद को मंत्रियों का बाप करार दिया है। रामबाई ने कहा है कि हम मध्य प्रदेश में विधायकों
दमोह: प्रदेश की बीएसपी विधायक रामबाई एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने विवादित बयान देते हुए खुद को मंत्रियों का बाप करार दिया है। रामबाई ने कहा है कि हम मध्य प्रदेश में विधायकों के बाप हैं क्योंकि सरकार हमसे बनी है।
इसके बाद बीएसपी विधायक ने कहा कि 'मंत्री बन जाएंगे तो अच्छा काम करेंगे और नहीं बनेंगे तो भी अच्छे काम करेंगे, विधायक बनना था सो बन गए, अब मुख्यमंत्री को मंत्री बनाना होगा तो बनाएंगे, नहीं बनाना हो तो नहीं बनाएंगे, वैसे हम मंत्रियों के बाप हैं। सरकार हमसे बनी है।'
बता दें कि प्रदेश सरकार में मंत्री ना बनाए जाने के कारण राम बाई काफी नाराज हैं और लगातार विवादित बयान देती रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर सरकार ने मुझे मंत्री पद नहीं दिया तो प्रदेश में कांग्रेस के कर्नाटक जैसे हालात हो सकते हैं।