Edited By Vikas kumar, Updated: 13 Dec, 2018 04:08 PM
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 15 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मतदान से पहले कहा था कि, अगर हम जीते तो प्रदेश में विधान परिषद बनाई जाएगी। इस पर पूर्व...
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 15 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मतदान से पहले कहा था कि, अगर हम जीते तो प्रदेश में विधान परिषद बनाई जाएगी। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि, हमें कभी विधान परिषद की जरूरत महसूस नहीं हुई, न विधायक के रूप में और न मुख्यमंत्री के रूप, मुझे नहीं लगता कि मध्यप्रदेश में एक और संस्थान की जरूरत है।
बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी विधानपरिषद बनाए जाने का जिक्र किया है। देश के सात राज्यों में विधान परिषद का गठन किया गया है। जिसमें तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, आन्ध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं। अगर मध्य्रदेश मे भी विधानपरिषद का गठन होता है एमपी भी इस परिषद का गठन करने वाला आठवां राज्य होगा।