Edited By meena, Updated: 16 Jan, 2020 05:26 PM
मध्य प्रदेश में आज कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरु हुआ। इससे ठंड बढ़ गई है। इससे पहले घना कोहरा पड़ा हुआ था। दोपहर 12 बजे तक सूर्य के दर्शन तक नहीं हो सके। इस कारण आज भी दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द हुआ और...
भोपाल: मध्य प्रदेश में आज कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरु हुआ। इससे ठंड बढ़ गई है। इससे पहले घना कोहरा पड़ा हुआ था। दोपहर 12 बजे तक सूर्य के दर्शन तक नहीं हो सके। इस कारण आज भी दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द हो गई और कुछ फ्लाइट्स लेट भी हुई। इंडिगो और एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट हुई लेट हुईं और स्पाइसजेट ने अपनी दिल्ली उड़ान को रद्द कर लिया।
भोपाल से दिल्ली-मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्वालियर चंबल और सागर संभाग के जिलों के साथ ही विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रीवा और सतना जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी सुबह से हो रही है।
इन इलाकों में बदला मौसम
मालवा-निमाड़ अंचल में कई स्थानों पर रिमझिम और तेज बारिश हो रही है, इससे ठिठुरन बढ़ गई। रतलाम के आलोट, धराड़, धार के बदनावर, उज्जैन के नागदा, मंदसौर, नीमच, शाजापुर और आगर में बारिश हुई। वहीं इस बारिश से फसलों को फायदा तो कई फसलों को नुकसान भी होने की संभावना है। ग्वालियर चंबल और सागर संभाग के जिलों के साथ ही विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रीवा और सतना जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी सुबह से हो रही है।