Edited By suman, Updated: 07 Feb, 2019 11:35 AM
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है| बिग बॉस 11 के बाद वह काफी फेमस हो गई हैं और उनके फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। यही वजह है कि उनके लाइव कॉन्सर्ट कार्यक्रमों में अक्सर हंगामा हो जाता है। यही हुआ मध्य प्रदेश के...
भोपाल: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है| बिग बॉस 11 के बाद वह काफी फेमस हो गई हैं और उनके फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। यही वजह है कि उनके लाइव कॉन्सर्ट कार्यक्रमों में अक्सर हंगामा हो जाता है।
यही हुआ राजगढ़ में, जहां सपना चौधरी के एक कार्यक्रम में जमकर बवाल हो गया। बवाल इतना हुआ कि कार्यक्रम देखने आए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। हंगामा देख सपना चौधरी बीच में ही शो को छोड़कर मंच से भागना पड़ा। वहीं पुलिस ने भी कुछ लोगो पर लाठियां बरसा दी। जिससे हंगामा और बढ़ गया।
लाठीचार्ज के दैरान दो लोग घायल
दरअसल, राजगढ़ जिले के पचोर में बुधवार को आयोजित सपना चौधरी डांस नाईट के दौरान भगदड़ मचने के बाद पथराव हो गया। हालात संभालने के लिए पुलिस ने शो देखने आए लोगो पर लाठियां चला दी, जिससे दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।